फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी बढ़ी, तापमान 36 डिग्री के पार

Sat, 30 Mar 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायूबरेली। पिछले चार दिनों से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे राहत पाने के लिए लोगों को पंखा, एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में जिस तरह से तापमान बढ़ा है उससे अप्रैल में भीषण तपिश पड़ने की संभावना हो गई है।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी सप्ताह में अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है। जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने से दोपहर में अधिक गर्मी रही। वहीं रात में भी गर्मी अपना एहसास कराने लगी है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को औसत से चार डिग्री अधिक पहुंचकर 23 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप दिखने लगा। दोपहर में बाहर धूप के बीच खड़ा होना भी मुश्किल होने लगा। लोग छांव ढूंढने को मजबूर हुए। दोपहर में लू चलने से सडकों पर कम ही लोग दिखे।

अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान
चंद्र शेखर आजाद कृषि और मौसम विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की हवा चल रही है, जिससे हवा में गर्मी है। इसी कारण दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है और औसत से चार से पांच डिग्री तापमान बढ़ रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान के 40 डिग्री पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें