मंगलवार की रात एक बजे तेज हवाओं के बीच चमकती बिजली।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। मंगलवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही देखकर मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद जगी। हालांकि दोपहर तक धूप के तेवर ने यह साफ कर दिया कि आज गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। रात करीब 11 बजे अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम काफी हद तक बदल गया।
भले ही मंगलवार को अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ लेकिन गर्मी सोमवार की तुलना में ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी में अगले तीन दिनों में धूप के तेवर और तीखे होंगे। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक गर्मी में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी के मौसम में फिर से फेरबदल की संभावना है।
मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मंगलवार की रात एक बजे तेज हवाओं के बीच चमकती बिजली। - फोटो : संवाद
मंगलवार की रात एक बजे तेज हवाओं के बीच चमकती बिजली। - फोटो : संवाद