फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी और उमस ने किया बेहाल, 39 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 04 Jun 2026 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
देवकाली रोड पर धूप से बचने के लिए  कपड़े से मुंह ढक कर जाते युवक युवतियां। 
विज्ञापन
अयोध्या। जून के पहले सप्ताह में मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर चिपचिपी गर्मी और पसीने ने लोगों को बेहाल किए रखा।
विज्ञापन




आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। नमी की अधिक मात्रा के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद लोगों को भीषण उमस का एहसास हुआ। दिनभर दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हल्की हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप और उमस के कारण लोग छांव तथा ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए।



विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन वर्षा के आसार नहीं हैं। पूर्वी और पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें