फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीएलएटी में खरीदारों और एलडीए की अपील पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) दिल्ली में मंगलवार को अंसल मामले में सुनवाई होगी। इसके फैसले पर शहीद पथ स्थित असंल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप के करीब पांच हजार आवंटियों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अंसल पर की गई दिवालिया की कार्रवाई से आवंटियों के प्लाॅट फंस गए हैं।
विज्ञापन


फरवरी में एनसीएलटी ने अंसल कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था। इसके कारण शहीद पथ स्थित अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी के करीब पांच हजार आवंटियों को पैसा फंस गया है। इनसे अंसल ने पैसा तो लिया है, मगर जमीन या मकान नहीं दिए। ऐसे में कई हजार करोड़ रुपये आवंटियों के फंस गए हैं। इसे लेकर ही आवंटियों और निवेशकों के एक समूह ने एनसीएलटी के आदेश से राहत पाने के लिए एनसीएलएटी में अपील दायर की है।
इसकी पहली सुनवाई 25 मार्च को होनी थी, मगर अंसल की ओर से यह कहा गया कि उसे नोटिस नहीं मिला, जिसके कारण 26 मार्च की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी। जब 26 मार्च को सुनवाई हुई तो एलडीए के अधिवक्ता ने भी अपील दाखिल करने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने एलडीए को एक सप्ताह का समय दिया और सुनवाई की अगली तारीख 15 अप्रैल तय की। इसके साथ जिस फाइनेंस कंपनी आईएल एंड एफएस का 83 करोड़ रुपये न चुकाने पर एनसीएलटी ने अंसल पर दिवालिया घोषित करने की कार्रवाई की है, उसको भी कोर्ट ने जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें