लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी टाउनशिप की सुनवाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में शुक्रवार को होगी। मामले से करीब पांच हजार आवंटियों का हित जुड़ा है।
बीती 17 दिसंबर को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में सुनवाई पूरी हुई थी और फैसले को सुरक्षित कर लिया गया था, जिसे सात जनवरी को जारी किया गया। इसमें आवंटियों को यह राहत दी गई कि वह अपना पक्ष एनसीएलटी के सामने रख सकेंगे। इसके लिए एनसीएलटी को निर्देश भी दिए गए कि वह आवंटियों का पक्ष सुने। इसके बाद आवंटियों की ओर से पक्ष रखने के लिए एनसीएलटी में अपील की गई। 15 मई को पहली तारीख लगी, पर केस का नंबर नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी और तीन जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी।