अंतरराष्ट्रीय गोल्फर व शूटर ज्योति रंधावा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए जिला जज ने 14 जनवरी की तारीख तय की है। रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार के आरोप में 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार को जिला जज उपेंद्र कुमार ने जमानत पर सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की है।
आपको बता दें कि वन विभाग की ओर से मामले में धारा 48 ए, 51 (एक) सी बढ़ाने व रन्धावा के स्थानीय पते के सत्यापन के लिए रिमांड पर लेने की दरख्वास्त की गई थी जिसका निस्तारण 10 जनवरी को दोपहर दो बजे तक सीजीएम द्वारा नहीं किया जा सका।
इसके बाद जमानत पर सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख दी गई है।