फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सुबह से बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई बंद, नहीं दर्ज हो रही शिकायतें; जानें अपडेट

Sun, 01 Jun 2025 12:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रविवार को सुबह से हेल्पलाइन नंबर 1912 पर बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई बंद हो गई। तकनीकी खामी आने से शिकायतें नहीं दर्ज हो रही हैं। इससे गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। बीएसएनएल टीम सुबह 8 बजे से तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Men demo, Call demo, - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लखनऊ समेत 19 जिलों के उपभोक्ताओं की रविवार सुबह से बिजली शिकायतों की सुनवाई बंद हो गई है। यह संकट लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 काल सेंटर में तकनीकी खामी आने से उत्पन्न हुआ है। इससे उपभोक्ताओं की बिजली संकट की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है । हालांकि, इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए बीएसएनएल टीम रविवार सुबह आठ बजे से जुटी है।

विज्ञापन


मध्यांचल निगम के एक अफसर ने बताया कि लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत जिलों के उपभोक्ताओं की सुनवाई न होने पर उनकी सहूलियत के लिए 1912 काल सेंटर की सेवा उपलब्ध कराई गई थी। अफसर ने बताया कि इस नंबर पर रविवार सुबह सात बजे से उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता काल करते, मगर रिसीव नहीं हो रही है।

इस पर दर्ज कराएं शिकायतें

गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं ने शिकायत कर 1912 पर शिकायत दर्ज न होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं की जब तक 1912 पर शिकायतें दर्ज नहीं हो रही तब तक व्हाट्सप्प नंबर , ई-मेल, कंज्यूमर एप पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

  • व्हाट्सप्प नंबर 8010924203
  • ईमेल Id (1912@mvvnl.org)
  • UPPCL Consumer App
  • UPPCL 1912 App
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें