फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल मामले की सुनवाई फिर टली

विज्ञापन
अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी। 
विज्ञापन
लखनऊ। एक बार फिर अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी मामले की सुनवाई राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अंसल एपीआई की मामले की सुनवाई एनसीएलटी में मई में शुरू हुई थी। अब तक तीन बार केस लग चुका है मगर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नियमित बेंच के न बैठने के चलते विशेष बेंच में सुनवाई तो हुई मगर वह संक्षिप्त रही। ऐसे में कोई निर्णय नहीं हो सका। अब 19 अगस्त को फिर सुनवाई होगी। बीते दिसंबर में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आवंटियों को यह राहत दी थी कि वह अपना पक्ष एनसीएलटी के सामने रख सकेंगे। इसके बाद आवंटियों ने एनसीएलटी में अपील की थी। इस पर 15 मई, तीन जुलाई और 30 जुलाई की तारीख लगी मगर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। आवंटी और निवेशक गगन टंडन ने बताया कि जो नियमित बेंच केस की सुनवाई कर रही थी वह बृहस्पतिवार को नहीं बैठी। विशेष बेंच में सुनवाई शुरू तो हुई मगर पूरी नहीं हो सकी। अब 19 अगस्त को केस लगा है। गगन ने कहा कि इस केस में एलडीए को भी अपना पक्ष रखना है मगर उनकी ओर से अभी कोई अपील नहीं की गई है। इस मामले से पांच हजार आवंटी जुड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें