विश्व ग्लूकोमा सप्ताह रविवार आठ मार्च से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्लूकोमा (काला मोतिया) के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अवध ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी और लखनऊ आईएमए ने 8 से 14 मार्च 2026 तक मुफ्त आंख का दबाव परीक्षण की घोषणा की है। ऑप्टिक डिस्क का परीक्षण भी निशुल्क होगा। यह सुविधा समाचार-पत्र की कटिंग दिखाकर लखनऊ के गैर-सरकारी नेत्र अस्पतालों में मिलेगी।
अवध ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने इसे 'दृष्टि का मौन चोर' बताया। यह स्थायी अंधत्व का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से दृष्टि हानि रोकी जा सकती है। लखनऊ आईएमए की सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने 40 वर्ष से अधिक आयु वालों को नियमित नेत्र परीक्षण की सलाह दी।