फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. सूर्यकांत की सलाह सांस के रोगी हैं तो दिवाली में लगाएं मास्क

विज्ञापन
प्रो. सूर्यकांत
विज्ञापन
टीबी और फेफड़े संबंधी रोगों के विशेषज्ञ प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक अगर आप सांस रोगी हैं तो फिर दिवाली के दौरान मास्क लगा सकते हैं। केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. सूर्यकांत के अनुसार दिवाली में कुछ सावधानियां बरतकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि देश में इस समय करीब चार करोड़ लोग अस्थमा और छह करोड़ लोग क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं। दीपावली में होने वाली आतिशबाजी से निकलने वाला धुंआ फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर जाता है। इसकी वजह से एलर्जिक रिएक्शन, फेफड़ों की सूजन और श्वसन मार्ग में रुकावट होने लगती है। इन परिस्थितियों में सांस के रोगियों को दम घुटने, खांसी, सीने में जकड़न और दमा का दौरा पड़ सकता है। इतना ही नहीं धुएं में मौजूद ओजोन गैस फेफड़ों की सतह को नुकसान पहुंचाकर ऑक्सीजन के आदान-प्रदान की क्षमता घटा देती है। इससे फेफड़े कमजोर होते जाते हैं और सांस की तकलीफ बढ़ती जाती है।
विज्ञापन


सांस के रोगी बरतें ये सावधानियां
दीपावली के दिनों में बाहर निकलने से बचें।
मास्क का इस्तेमाल करें।
भाप लें और जल सेवन बढ़ाएं
सांस के रोगी इन्हेलर का नियमित इस्तेमाल करें।
सांस के रोगी अपने चेस्ट रोग विशेषज्ञ से दीवाली के पहले जरूर मिल लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें