सोमवार को मुजफ्फरनगर दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री की अगवानी स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन करेंगे।
हालांकि पहले यह अटकलें लगाईं जा रही थीं कि प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए सरकार के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव या पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी जा सकते हैं।
लेकिन सरकार ने अहमद हसन के नाम पर रविवार दोपहर मुहर लगा दी। प्रचलन के मुताबिक जब भी किसी प्रदेश में प्रधानमंत्री का आगमन होता है मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करता है।
...तो क्या आजम अभी भी खफा हैं?
लेकिन सीएम अखिलेश यादव रविवार को मुजफ्फरनगर के दौरे पर हैं और कल से विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो रही है ऐसे में सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को दूत बनाकर भेजा जा रहा है।
मुजफ्फरनगर में अखिलेश का विरोध,काले झंडे दिखाए
इसके साथ ही इस बात को भी बल मिलने लगा है कि सरकार ने आजम खां को भाव न देते हुए उनके धुर विरोधी अहमद हसन को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस तरह सरकार ने आजम को ज्यादा अहमियत न दिए जाने का संकेत दिया है।
सूत्रों की मानें तो शनिवार को रामपुर में अहमद के पत्रकारों को पत्र बांटने की हरकत पर सपा के आलाकमान ने पसंद नहीं किया है।