फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों से ही बनता है स्वस्थ समाज

Wed, 04 Dec 2013 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पीढ़ी स्वस्थ रहेगी तो देश का भविष्य बेहतर होगा। इसके लिए जरूरी है युवा अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


खानपान के साथ विभिन्न प्रकार की संक्रमित बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी रखें और आसपास के लोगों को भी जानकारी दें ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सके।

मंगलवार को कैसरबाग स्थित महिला विद्यालय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले के पहले दिन सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर बेटियां स्वस्थ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा और जब समाज स्वस्थ होगा तो देश प्रगति की राह पर चलने लगेगा।

उन्होंने सभी किशोरियों और छात्राओं से टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की।

इस मौके पर डॉ. दीप्ति सिंह ने अवसाद के लक्षण, बचाव व उपाय आदि की जानकारी दी, जबकि आस्मा बेग और मनीष चन्द्रा ने नि:शुल्क आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य मेले में छात्राओं ने एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संक्रामक और गंभीर रोगों पर पोस्टर बनाया।

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि मेले के पहले दिन 786 छात्राओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 102 छात्राओं को टिटनेस का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. ताविन्दा ख्वाजा, डॉ. प्रीती श्रीवास्तव, डॉ. मंजू सिरोही समेत कॉलेज की तरफ से प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें