फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर चलेगा टीबी रोगियों का खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर टीबी मरीजों को खोजेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

लंबी खासी संग हो धीमा बुखार तो बलगम की जांच से होगा टीबी पर वार
स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की खोज के लिए घर-घर अभियान चलाएगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। आगामी 10 से 23 अक्तूबर तक टीबी के मरीजों की तलाश की जाएगी। लंबी खासी संग अगर धीमा बुखार हो तो व्यक्ति के बलगम की जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सघन क्षय रोग खोज अभियान के दौरान 10 दिन में 5,30,000 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शहरी क्षेत्र के 3 लाख 30 हजार व्यक्तियों व ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग के दौरान क्षय रोग के लक्षण मिलने पर बलगम की जांच व आवश्यक जांचें कराई जाएंगी। अभियान टीबी यूनिटों के माध्यम से संचालित होगा तथा संबंधित टीबी यूनिट के एसटीएस द्वारा इसकी रिपोर्टिंग हर दिन की जाएगी। इसकी सूचना भारत सरकार की वेब पेज नि:क्षय वर्जन.2 पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके लिए लखनऊ में 124 आरएनटीसीपी कर्मचारियों को नि:क्षय वर्जन.2 का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि सक्रिय खोज अभियान के अंतर्गत 53 एसीएफ सुपरवाइजर तथा 265 टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18551 रोगी हुए चिह्नित
डॉ. बीके सिंह ने बताया कि जिले में अब तक वर्ष 2019 में 18551 क्षय रोगियों को चिह्नित किया गया है। बताया कि उपचार पर रखे गए मरीजों को नि:क्षय पोषण योजना का भुगतान किया जा रहा है। निजी क्षेत्रों में उपचार पर रखे गए मरीजों में डीबीटी के माध्यम से निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 22 लाख तथा सरकारी क्षेत्र के क्षय रोगियों को दो करोड़ 59 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें