फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल की मनमानी पर स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी, पुलिस ने 40 हजार में कराया समझौता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के हरदोई रोड पर यादव बाजार मार्केट के लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल में बिल बकाया होने पर 13 वर्षीय किशोरी को छुट्टी न देने के मामले में स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। वहीं, पुलिस ने अस्पताल संचालक को बुलाकर शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

सीतापुर निवासी मजदूर मौना ने बेटी को तेज बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि बुखार के इलाज, जांच और दवाओं के नाम पर अस्पताल ने करीब ढाई लाख रुपये का बिल बना दिया। 10 नवंबर को बेटी की हालत में सुधार होने के बावजूद बकाया रकम जमा न होने का हवाला देकर छुट्टी देने से इन्कार कर दिया।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे मौना ने बेटी को घर ले जाने के लिए अपनी दो बकरियां और एक भैंस बेचकर 90 हजार रुपये जमा किए, मगर अस्पताल प्रशासन ने पूरी रकम मांगी। परेशान होकर उन्होंने दुबग्गा पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में समझौता कराया।
विज्ञापन

केजीएमयू से निजी अस्पतालों में मरीज शिफ्ट करने का आरोप
केजीएमयू से निजी अस्पतालों में मरीजों को भेजने के नेटवर्क पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि केजीएमयू में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर और सस्ता उपचार दिलाने का भरोसा देकर निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराया जाता है। इस किशोरी को भी केजीएमयू से लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल भेजे जाने का आरोप है।
विज्ञापन

Iमामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति होगी। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें