फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इबोला के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोकबंधु अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

विज्ञापन
इबोला वायरस।
विज्ञापन
लखनऊ। इबोला के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोकबंधु अस्पताल में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से छह बेड का एक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। युगांडा और कांगो से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कनेक्टिंग फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी के निर्देश मिले हैं। इसका उद्देश्य इबोला के संभावित मामलों की पहचान कर उन्हें तुरंत अलग करना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। युगांडा और कांगो में इबोला के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। इन देशों से आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्रियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें गहन जांच भी करेगी।
इन टीमों में स्वास्थ्यकर्मी और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। किसी भी संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संक्रमण आगे न फैले। लोकबंधु के कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इबोला के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक तैयारी की है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड सक्रिय हो गया है। कोई भी संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबोला वायरस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें