यूपी के सीतापुर जिले के सिधौली में बहादुरपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
हत्यारों ने नाजुक अंग भी काट डाले थे। सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। शव एक दिन पुराना लग रहा है। माना जा रहा है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया है। ग्रामीण युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं।
कोतवाली पुलिस व जीआरपी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती की निर्वस्त्र लाश देखी। हत्यारे हत्यारे पहचान मिटाने के लिए उसका सिर, एक हाथ व पैर के पंजे काट ले गए थे। युवती की उम्र करीब 25 साल है।
युवती की लाश एक दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने कहा कि युवती के शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी वीभत्स तरीके से हत्या की गई है। इंस्पेक्टर आसमा मजीद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज किया जाएगा।