अमेठी के पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल देवेश प्रताप सिंह की गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। अमेठी सीएससी में डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम से वापस आने के बाद मृतक पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी। उसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
अमेठी पुलिस लाइन में तैनात हेड कंस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह को आज सुबह करीब 4 बजे सीने में तेज दर्द शुरू हुआ जिसके बाद साथी पुलिसकर्मी उसे लेकर अमेठी सीएससी लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्नाव का रहने वाला हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह 2014 बैच का सिपाही था।