फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: साहब! 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल खाने से आ गई सुस्ती, हेड कांस्टेबल ने दी सफाई

Wed, 12 Oct 2022 06:06 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशिक्षण के दौरान सो रहे कांस्टेबल ने अपने जवाब में जो लिखा वो सभी को चौंका गया। उसने इतना ज्यादा खाना खा लिया कि काम के समय वह सो रहा था।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल की तरफ से दिया गया स्पष्टीकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब! 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने से सुस्ती आ गई थी। शाम को सही भोजन नहीं मिलने से पेट नहीं भरा था। ज्यादा भोजन लेने से सुस्ती आ गई और मैं सो गया था। भविष्य में इतना भोजन नहीं लूंगा। यह सफाई हेड कांस्टेबल की है, जो इन दिनों पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर में प्रशिक्षण ले रहा है। दरअसल अधिकारी ने सोते मिलने पर उससे जवाब मांगा था।

विज्ञापन


पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर में सोमवार को क्लास के दौरान हेड कांस्टेबल राम शरीफ सोते पाए गए थे। उनका यह कार्य मर्यादा के विपरीत बताया गया था। इसे घोर लापरवाही मानते हुए पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कांस्टेबल से स्पष्टीकरण मांगा था। हेड कांस्टेबल की साफगोई ने सबकों चौका दिया। हेड कांस्टेबल राम शरीफ यादव ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए वे पीटीसी दादूपुर के लिए रवाना हुए थे।

देखें ये तस्वीरें: अखिलेश यादव ने पूरी की अस्थि संचयन और पिंडदान की रस्म, सुबह ही पहुंच गए थे अंत्येष्टि स्थल पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर


उन्हें यहां पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वे थके-हारे शाम तक पीटीसी पहुंचे थे। हेड कांस्टेेबल राम शरीफ यादव का कहना है कि शाम को सही भोजन नही मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा था। इसलिए सुबह के समय भोजन में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने में ले लिया था। इसके चलते सुस्ती छा गई और वे सो गए। राम शरीफ ने भविष्य में इतना भोजन नहीं लेने की बात कहते हुए क्षमा करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें