बात करने के बहाने कैब चालक का मोबाइल ले गया
आलमबाग। आशियाना में मंगलवार तड़के पुलिस की वर्दी में पहुंचे टप्पेबाज ने एलडीए कॉलोनी निवासी कैब चालक अरविंद गुप्ता को झांसे में लेकर उनका मोबाइल पार कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। अरविंद ने बताया कि तड़के करीब 4:30 बजे सवारी लेने आशियाना के शारदा नगर पहुंचे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से वर्दीधारी युवक आया और उनसे खड़े होने का कारण पूछा। फिर काॅल करने के लिए उनसे मोबाइल मांगा और बात करते-करते भाग निकला। उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया पर आरोपी हाथ नहीं आया। एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि मामला आशियाना पुलिस के संज्ञान में मामला है। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय जांच कर रहे हैं।