लखनऊ। काकोरी में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर के मुताबिक बेगम खेड़ा गांव निवासी अभिषेक यादव (32) ऑटो चालक थे और शराब पीने के आदी थे। उनका पत्नी शिव देवी से अकसर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर शिव देवी नाराज होकर मायके चली गईं। इसके बाद अभिषेक ने कमरे में फंदा लगा लिया। उनके दो बेटे हैं। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।