लखनऊ। मानकनगर थानाक्षेत्र में पानी पूरी विक्रेता जालौन निवासी सुखराम कुशवाहा (25) का फोन पर पत्नी से विवाद हुआ और फिर उन्होंने फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सुखराम बहादुरखेड़ा में बहन के घर पत्नी व दो बच्चे संग रहते थे। कुछ दिनों पहले पत्नी मायके चली गई थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम सुखराम ने फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली।