फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वर्दी वालों से खुन्नस में किया था एएसआई पर तीर से हमला

Sun, 25 May 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वर्दी वालों से खुन्नस में किया था एएसआई पर तीर से हमला
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में जुगल किशोर रोड स्थित सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार को एएसआई वीरेंद्र सिंह पर तीर से हमला करने के आरोपी बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। एसीपी विकास जायसवाल के अनुसार जांच में पता चला है कि रेलवे से निकाले जाने के बाद आरोपी मानसिक रूप से बीमार हो गया था। पहले भी दिल्ली व जौनपुर में दो पुलिस वालों पर हमला कर चुका था। तीनों ही पुलिसकर्मियों से उसका कोई लेनादेना नहीं था। आशंका है कि दिनेश ने खुन्नस में आकर पुलिसवालों पर हमला किया।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के अनुसार दिनेश के लोकल थाने से संपर्क कर उसके परिजनोंं को सूचना देने के लिए कहा था। पर अब तक आरोपी के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, सिविल अस्पताल में भर्ती एएसआई की हालत खतरे से बाहर है।

यह है पूरी घटना

सीबीआई दफ्तर में शुक्रवार दोपहर दिनेश ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह के सीने पर तीर मार दिया था। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस को आरोपी के पास से धनुष और छह बाण मिले थे। पूछताछ में उसने बताया था कि धनुष व तीन घर पर बनाया था। पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें