फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में एचडीयू शुरू, हड्डी के मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का उद्घाटन सोमवार को संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने किया। इससे हड्डी के मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की आर्थोपैडिक यूनिट में 36 बेड की क्षमता है। यहां 30-32 मरीज भर्ती रहते हैं। ट्रॉमा में आईसीयू की सुविधा है, जहां सभी विभागों के मरीज भर्ती होते हैं। इससे आर्थोपैडिक की बड़ी सर्जरी वाले मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत आती थी। अब आर्थोपैडिक यूनिट में 12 बेड की एचडीयू शुरू की गई है। इसमें वही मरीज भर्ती होंगे, जिन्हें मल्टीपल फ्रैक्चर, सांस लेने में दिक्कत, सिर या पेट में परेशानी होगी।

एचडीयू में आईसीयू से कुछ कम सुविधाएं हैं, पर हड्डी के साथ दूसरी बीमारी होने पर भी यहां इलाज मिल सकेगा। सेमिनार कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, अस्पताल प्रशासन के डॉ. राजेश हर्षवर्द्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें