फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को ठेंगा, अरुण कुमार फिर 'पॉवरफुल'

Tue, 07 Jan 2014 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुल्तानपुर के जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या की जांच के लिए सूबे के पूर्व एडीजी अरुण कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम बना दी है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ कि कोर्ट की देखरेख में कोई पुलिस जांच होगी।

अमर उजाला ने पहले ही इस खबर को ब्रेक किया था और बताया था कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच अरुण कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

मंगलवार को बेंच ने ऐसा ही किया। बेंच ने अरुण कुमार को यूपी में दोबारा तैनाती भी दे दी है। अब अरुण को यूपी में एडीजी रूल्स एवं मैनुअल्स बनाया गया है।

पढ़ें: कोर्ट को पूर्व ADG पर ज्यादा भरोसा!

कोर्ट ने जांच के लिए एसआईटी को स्टाफ और संसाधन दिए हैं और चार हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

एसआईटी की जिम्मेदारी कातिलों को पकड़ने के साथ-साथ वारदात की वजह का पता लगाना भी है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून एवं व्यवस्था के पूर्व एडीजी अरुण कुमार को हटा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें