लखनऊ। केशव नगर निवासी प्रकाश (50) बृहस्पतिवार रात मड़ियांव में सड़क पर मरणासन्न मिले। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। भाई रमेश ने बताया कि प्रकाश फेरी लगाकर राशन बेचते थे। बृहस्पतिवार शाम छह बजे शराब पीने के लिए घर से निकल गए। देर रात मड़ियांव पुलिस ने उन्हें कॉल कर डालीगंज क्रॉसिंग के पास भाई के मरणासन्न पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रकाश के परिवार में पत्नी ननकी, दो बेटियां और एक बेटा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।