फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: 'न करें थाली में छेद' की कहानी, बैठकों पर फीडबैक; 'साहब का दबदबा बरकरार' के किस्से

Sat, 28 Nov 2026 11:57 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

 

Trending Videos

बैठकों पर फीडबैक

एक संवैधानिक संस्था के मुखिया अक्सर देर शाम तक जिलों के अधिकारियों की बैठक करते हैं। इससे जिलों के कई काम प्रभावित हो रहे हैं और संवैधानिक संस्था के कामों को लेकर भी कुछ खास नतीजा नहीं निकल पा रहा है। इस फीडबैक को इस राजधानी से उस राजधानी तक भेजा गया है। अब देखते हैं कि इस फीडबैक का भी कोई नतीजा निकलता है या फिर बेनतीजा रहता है...

 

 

न करें थाली में छेद

एक नई नेता पहले जनता की सेवा करती थीं। तब भी तेवर खूब दिखाती थीं। नेताओं से भिड़ जाना उनका शगल था। अचानक राजनीति में आते ही अपनों पर ही हमलावर हो गईं। किसी को भी नहीं बख्श रही हैं। पूरे सिस्टम पर सवाल उठा रही हैं। जब खुद सिस्टम थीं तो कोई सवाल नहीं था।

नेताओं की जी-हुजूरी में कमी नहीं थी। उनके बदलते तेवर देख साथी भी हैरान हैं। सुना है कि उनको भी व्यवस्था पर सवाल करने की जगह अपनों पर निशाना साधने का उनका ये रवैया भा नही रहा है। वे कहने लगे हैं कि जिस थाली में खाया, उसमें छेद नहीं करना चाहिए।

 

विज्ञापन

साहब का दबदबा बरकरार

खाकी महकमे की जिस तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, आखिरकार वह जारी हो गई। पश्चिम के एक कमिश्नरेट की कुर्सी पर नजरें गड़ाए गंगा किनारे और एनसीआर वाले साहब के अरमानों पर पानी फिर गया। एक और साहब भी कुर्सी पाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे थे, लेकिन उनके हाथ भी निराशा ही लगी।

हालांकि, उनका जोन जरूर बदल गया। वहीं, एक साहब का जलवा ऐसा है कि उनकी गाड़ी बिना किसी रुकावट के ट्रैक पर दौड़ रही है। दो कमिश्नरेट की कमान संभालने के बाद अब तीसरे कमिश्नरेट की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंप दी गई है। महकमे में चर्चा है कि साहब की पकड़ ऊपर तक इतनी मजबूत है कि उनके लिए रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें