हाथरस दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने एक ट्वीट के जरिए दी।
मुख्यमंत्री ने किया एसआईटी का गठन, सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में इलाज के दौरान हुई उसकी मौत के मामले में बुधवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसके अध्यक्ष उप्र शासन के गृह सचिव भगवान स्वरूप होंगे। एसआईटी अपनी रिपोर्ट सात दिन में पेश करेगी।