फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: सीएम योगी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, मौके पर पहुंचे मुख्य सचिव- डीजीपी, आयोजकों पर होगी FIR

Wed, 03 Jul 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Hathras accident: हाथरस में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इस घटना पर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। आयोजकों पर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के हादसे मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परजिनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान करते हुए पीड़ित परिवारों को तत्कार राहत राशि मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार करने को कहा है। घटना की खबर मिलने के ततत्काल बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद से मुख्यमंत्री खुद अधिकारियों से हर पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर घटना के मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

तीन मंत्रियों को भी मौके पर भेजा
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा दो मंत्रियों को भी तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस पर गन्ना विकास मंत्री मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह भी तत्काल हाथरस के लिए रवाना हो गए। दोनों मंत्रियों को मौके पर ही रहकर राहत कार्य कराने के साथ ही घायलों के उपचार की व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने को भी कहा गया है। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री खुद भी घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों संग की बैठक
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करके राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर गए मंत्रियों और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। कोई दोषी बचने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें