विश्व योग दिवस 21 जून को योग के साथ ‘ओम’ का उच्चारण अनिवार्य किए जाने के मुस्लिम संगठनों के विरोध का बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने भी समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि योग दिवस पर ‘ओम’ का उच्चारण सियासी है, मजहबी नहीं। इससे देश का नुकसान होगा।
गुरुवार को मो. हाशिम अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी बात को थोपा जा रहा है।
चुनाव करीब आ रहे हैं इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
हालांकि हाशिम ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ की। कहा कि उन्हें अपने मंत्रियों के काम पर भी नजर रखनी चाहिए।