बाबरी मस्जिद के मामले के मुद्दई हाशिम अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
हाशिम दिल की बीमारी के चलते अयोध्या के जिला अस्पताल में थे, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। हाशिम का परिवार कई पीढ़ियों से अयोध्या में रह रहा है। वह सन 1921 में पैदा हुए थे।