बाबरी मस्जिद मामले में मुद्दई हाशिम अंसारी ने सोमवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने बाबरी मस्जिद तोड़वाई।
राव चाहते तो बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने से रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे असली कसूरवार थे फिर भी उन्हें मुल्जिम नहीं बनाया गया।
राव ने मस्जिद दोबारा बनवाने का वादा किया था, फिर क्यों नहीं बनी?