फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज इलाके में सरकारी नल पर पानी लेने गई महिला के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। दोनों युवक महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इस पर पीड़िता ने विरोध किया, तो दोनों शोहदों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने पीड़िता का बचाव किया। पीड़िता ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राकेश व अनिल समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, रोजाना की तरह वह मोहल्ले में लगे सरकारी नल पर पानी भरने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पर राकेश व अनिल छेड़खानी करने लगे। दोनों पीड़िता को जबरन घर में खींचकर घर ले जाने लगे। इस पर महिला ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पीड़िता को जमकर पीट दिया। यही नहीं पिटाई में राकेश की पत्नी ने भी साथ दिया। महिला की पिटाई देख आसपास के लोग आ गए। उन लोगों के बीच-बचाव के चलते पीड़िता वहां से बचकर निकल पाई। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद यादव के मुताबिक, पीडिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें