फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : डिप्टी पुलिस कमिश्नर बनकर महिला सिपाही से छेड़छाड़, दबोचा गया कानपुर का युवक

Thu, 21 Jul 2022 09:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी विक्रांत सिंह मूलरूप से कानपुर के स्वरूपनगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए कॉल किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शांत हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में तैनात एक महिला सिपाही से मंगलवार रात डिप्टी पुलिस कमिश्नर बनकर एक युवक ने छेड़खानी की। महिला सिपाही के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, समिट बिल्डिंग में बनी पुलिस चौकी में एक महिला सिपाही ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान एक कार सवार गेट के पास आया और कार को पार्क करने के लिए कहा। इस पर महिला सिपाही ने हटाने के लिए कहा। इतने में कार चालक उतरा और खुद को डिप्टी पुलिस कमिश्नर बताया। महिला सिपाही तुरंत सावधान हो गई, तो डिप्टी कमिश्नर बताने वाले ने महिला सिपाही के कंधे पर हाथ रखा दिया और छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला सिपाही चिल्लाई, तो पास में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और आरोपी को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी विक्रांत सिंह मूलरूप से कानपुर के स्वरूपनगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए कॉल किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शांत हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें