फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीजी सिटी में खुला हार्मोनी पार्क, संगीत की धुन के साथ मिलेगा सेहत का खजाना

विज्ञापन
पार्क को देखते मुख्य सचिव मनोज कुमार और अन्य। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सीजी सिटी में एलडीए की ओर से बनाए गए हार्मेनी पार्क का बृहस्पतिवार को संगीत की धुनों के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर पार्क का उद्घाटान किया।

मुख्य सचिव ने कहा, म्यूजिक और फिटनेस को एक साथ संजोने वाला यह पार्क लोगों के लिए न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह कला, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के संगम का प्रतीक भी है। वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित पार्क में 70 टन निष्प्रयोज्य सामग्री से 32 आकर्षक मूर्तियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जो विभिन्न वाद्ययंत्रों के आकार में डिजाइन की गई हैं। इन वाद्ययंत्रों के प्रतिरूप के साथ 41 लाइव म्यूजिकल उपकरण भी स्थापित किए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। पार्क में मनोरंजन के लिए ओपन एयर थियेटर भी है। बच्चों व युवाओं के लिए फास्ट फाॅरवर्ड स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया गया है।



इसमें बास्केटबाॅल, पिकल बाॅल, पैडल बाॅल कोर्ट, फुटबाॅल, क्रिकेट बाॅक्स, मिनी गोल्फ शामिल है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


12.90 एकड़ में बनाया गया पार्क



हार्मोनी पार्क सीजी सिटी (चंक गंजरिया) में इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पीछे करीब 12.90 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इसे एलडीए ने निजी सहभागिता से करीब 11.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें