फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कड़क पत्ती चाय में बेधड़क मिला रहे थे हानिकारक रंग

विज्ञापन
गोदाम में मिलावटी चाय पत्ती सीज करती एफएसडीए की टीम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के रुस्तम विहार कॉलोनी में स्थित एक गोदाम में कड़क पत्ती के नाम पर मिलावटी चाय पत्ती का कारोबार किया जा रहा था। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारकर जांच की तो हानिकारक रंग मिली चाय की पत्ती पाई गई। टीम ने 850 किलो चाय पत्ती को सीज कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।



विभाग के सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने अवध विहार (रुस्तम विहार कॉलोनी) में बंधुआ तालाब मस्जिद के पास स्थित मोहम्मद खुर्शीद राजा के गोदाम की जांच की। वहां पाया गया कि गोदाम बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस के चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोदाम में महाराष्ट्र से लाई गई चाय पत्ती में रंग व मिलावट का थोक कारोबार किया जा रहा था। टीम ने मौके से तीन अलग-अलग नामों से बेची जा रही चाय पत्ती के नमूने लिए हैं। साथ ही मिलावटी चाय पत्ती जब्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें