मुख्य अतिथि समाजसेविका नम्रता पाठक ने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर उत्साह बढ़ाया।
लखनऊ। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले इंदिरा भवन में हरियाली तीज और नागपंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेविका नम्रता पाठक रहीं। उन्होंने महिलाओं को अंगवस्त्र भेंटकर उत्साह बढ़ाया। संघ की अध्यक्ष मीना सिंह, उप्र. लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार ‘बच्चा’, रश्मि, दीपिका सिंह, मेनका झा, सुनीता यादव, सोनी बाजपेयी, आशा देवी, नेहा कटियार, प्रेरणा सक्सेना, अमिता उपाध्याय, जूही और नीलम सिंह आदि की मौजूदगी रही।