फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरिओम द्विवेदी राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव, वंश जिला सचिव मनोनीत

Sun, 02 Nov 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मनोनीत पदाधिकारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक में सर्वसम्मति से हरिओम द्विवेदी को राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव, वंश अग्रवाल को जिला सचिव, शुभम कनौजिया को लखनऊ नगर प्रचार मंत्री, रामकुमार को संरक्षक आलमबाग, निधि सिंह को संयुक्त मंत्री इंदिरानगर, सौरभ कुमार विश्वकर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड़िया निगम को संगठन से निष्कासित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कानपुर रोड क्षेत्र के कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा के दौरान व्यापारियों ने आलमबाग नहरिया चौराहे पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि यातायात अवरोध के कारण दुकानों पर माल आने-जाने में भारी पेरशानी हो रही है।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, संगठन मंत्री संदीप साहू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, लखनऊ जिला प्रभारी परवीन मणि त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, अमन बाजपेई, महेश चंद्रा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें