फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह माह से छात्रा को कर रहा था परेशान, जानकारी जुटाने स्कूल पहुंच गया शोहदा

Sun, 23 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। वृंदावन इलाके में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा को छह माह से परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था। बृहस्पतिवार को वह छात्रा के स्कूल भी पहुंच गया और शिक्षिका से उसके बारे में पूछताछ की। स्कूल प्रशासन के समझाने पर शनिवार को छात्रा की मां पीजीआई थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

छात्रा के मुताबिक, वृंदावन निवासी विशाल उसे छह माह से परेशान कर रहा था। छात्रा ने कई बार अपनी मां को इसकी जानकारी दी, लेकिन मां उसे समझाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहती थीं। परिवार की चुप्पी से आरोपी के हौसले बढ़ते गए। बृहस्पतिवार को छात्रा के स्कूल न आने पर विशाल वहां पहुंच गया। उसने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से छात्रा के बारे में पूछताछ की। स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी छात्रा की मां को दी।
स्कूल प्रशासन ने छात्रा को दी हिम्मत
मां-बेटी ने बताया कि वे लोग विशाल की हरकतों से बीते छह माह से परेशान थीं। स्कूल प्रशासन ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए समझाया और हिम्मत दी। शनिवार को दोनों पीजीआई थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। छात्रा के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो छोटी बहनें हैं। मां मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें