लखनऊ। जूडो महाकुंभ की राज्य मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप में शनिवार को हापुड़ ने दो टीम खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। हापुड़ ने बालक व बालिका वर्ग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर मिनी विजेता कैश अवॉर्ड अपने नाम किया। मुरादाबाद की टीम तीन स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ उपविजेता रही।
इसके अलावा हापुड़ ने सब जूनियर वर्ग में पांच स्वर्ण और छह कांस्य पदकों के दम पर सब जूनियर विजेता कैश अवॉर्ड जीता। चार स्वर्ण, एक कांस्य जीतकर मेरठ उपविजेता बना। हजरतगंज के इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित जूडो महाकुंभ में मिनी बालिका वर्ग में मुरादाबाद की सौम्या सैनी और मिनी बालक वर्ग में हापुड़ के रुद्रा चौधरी को बेस्ट जूडोका कैश अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में संभल की आराध्या सिंह और बालक वर्ग में सहारनपुर हॉस्टल के ईशान गिल को बेस्ट जूडोका कैश अवॉर्ड प्रदान किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग 32 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान लखनऊ की नियति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में शहर की आकर्षिका अग्रवाल को कांस्य पदक मिला।
सब जूनियर बालक 35 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ के हरिओम अवस्थी और अर्शन ने शानादार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में संभल की आराध्या सिंह, निहांशी गोयल और नव्या गर्ग सहित कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग में सहारनपुर हॉस्टल के ईशान गिल, हापुड़ के खिलेंद्र पाल, भास्कर, तेजस और लक्ष्य त्यागी सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। मुख्य अतिथि विश्वास स्वरूप, विशिष्ट अतिथि रुचि पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया।
जूडो महाकुंभ के तहत आयोजित राज्य मिनी और सब जूनियर प्रतियोगिता में भिड़ते जूडोका।