सीएम योगी द्वारा हनुमान को दलित बताने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनके एमएलसी ने एक नयी बहस शुरू कर दी है। बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने गुरुवार को दिए एक बयान में हनुमान को मुसलमान बताया है। उनका कहना है कि हनुमान मुसलमान थे, इसीलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं उनके अंत में 'मान' आता है। उन्होंने रहमान, रमजान और फरमान जैसे कई नामों का उदाहरण भी दिया।
इससे पहले राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को कथित रूप से अनुसूचित जाति का बताया था। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दलित समुदाय ने देश भर के कई हनुमान मंदिरों पर अपना कब्जा जमा लिया था।
वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हनुमान पर विवादित बयान देते हुए कहा कि जो दूसरों के फटे में पैर फंसा दे वह जाट ही हो सकता है। इसलिए हनुमान जाट थे।