राज्य टेनिस प्रतियोगिता में मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
लखनऊ। हनु वर्मा और ओम यादव के बीच राज्य टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का फाइनल खेला जाएगा। हनु ने वरुण यादव को 8-0 और ओम ने अभिषेक यादव को 8-4 से हराया।
प्रतियोगिता के महिला एकल में सासा कटियार और आइरा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी, जबकि वेटरन पुरुष युगल वर्ग (60 वर्ष से अधिक) का खिताब अनिल कुमार व लक्ष्मण सिंह की जोड़ी ने जीता। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में पुरुष एकल का पहला सेमीफाइनल हनु वर्मा और वरुण यादव के बीच खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें हनु ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक की बदौलत 8-0 से मुकाबला जीता।
इस आयुवर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में ओम और अभिषेक के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। ओम ने अहम मौकों पर अंक बटोरते हुए मुकाबला 8-4 से जीता और फाइनल का टिकट कटाया।
महिला एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सासा कटियार की भिड़ंत संस्कृति गौतम से हुई। सासा ने शुरुआत से दबदबा बनाते हुए मुकाबला 8-1 के अंतर से अपने नाम किया। इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आइरा का सामना वंशिका जदरान ने हुई। यह मुकाबला भी एकतरफा हुआ, जिसमें आइरा ने 8-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पुरुष वेटरन युगल वर्ग (60 वर्ष से ऊपर) के फाइनल में अनिल कुमार व लक्ष्मण सिंह की जोड़ी ने आफताब आलम व पंकज त्यागी की जोड़ी को 6-1 से हराते हुए खिताब जीता।
राज्य टेनिस प्रतियोगिता में मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
राज्य टेनिस प्रतियोगिता में मुकाबले के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।