फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसल मेहता बनाएंगे कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर वेब सीरीज, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Tue, 11 Aug 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास दुबे और हंसल मेहता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

'शाहिद', 'अलीगढ़' और 'ओमर्टा' जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक हंसल मेहता अब अपराधी विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। फिल्म की पटकथा पर काम जारी है और इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। बिकरू कांड में 8 पुलिसवालों की हत्या कर विकास दुबे ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में समर्पण किया था और यूपी पुलिस के साथ वापस कानपुर आते हुए रास्ते में पुलिस की गिरफ्त से भागने की कथित कोशिश में वह मारा गया।

विज्ञापन


हंसल मेहता का इरादा बिकरू कांड से लेकर विकास के एनकाउंटर तक के बीच करीब हफ्ते भर तक चले मीडिया ट्रायल पर सीरीज बनाने का है। निर्देशक हंसल मेहता ने यह मौका देने के लिए फिल्म के निर्माता शैलेश आर.सिंह. का आभार जताया है। इससे पहले ‘दशहरा’, ‘जीना है तो ठोक डाल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य ने भी विकास दुबे पर वेब सीरीज ‘हनक’ बनाने का एलान किया था। इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे लिख रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें