फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्त निर्मित पारंपरिक परिधान बने आकर्षण का केंद्र

Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लाइफस्टाइल और होम डेकोर प्रदर्शनी में महापौर सुषमा खर्कवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। फिक्की फ्लो की ओर से बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत होटल में लाइफस्टाइल और होम डेकोर प्रदर्शनी अनंतम लगाई गई। इसमें हस्त निर्मित पारंपरिक परिधान आकर्षण का केंद्र रहे। उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल और फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा गर्ग ने किया।
विज्ञापन


चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को उद्योग में आगे बढ़ाना है। प्रदर्शनी में पश्चिमी परिधान, गृह सज्जा, राखियां आदि उत्पाद लगाए गए। इसमें मुंबई, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, जयपुर, कोटा आदि शहरों के 50 डिजाइनरों और बुनकरों ने भाग लिया।

मौके पर उपाध्यक्ष सिमरन साहनी, स्वाति मोहन, स्मृति गर्ग, वनिता यादव, अंजू नारायण, विभा अग्रवाल, आरुषि टंडन, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और भाजपा नेता सुधीर हलवासिया आदि मौजूद रहे।

लाइफस्टाइल और होम डेकोर प्रदर्शनी में महापौर सुषमा खर्कवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें