फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी सचिवालय चौराहे से गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकवादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासनगर व क्राइम ब्रांच की टीम ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को सचिवालय चौराहे से दबोच लिया। उसका साथी पंजाब में गिरफ्तार किया गया था। पंजाब पुलिस केइनपुट पर आतंकी को दबोचा गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त निलाब्जा चौधरी के मुताबिक पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर की टीम ने संपर्क किया। सूचना दी कि खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी लखनऊ की तरफ जा रहा है। उसके साथी जगरूप सिंह को पंजाब में गिरफ्तार किया गया है। उसने लखनऊ की तरफ जाने की जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच व उत्तरी जोन की टीम सक्रिय हो गई। संयुक्त आपरेशन में पुलिस टीम ने सोमवार दोपहर को सचिवालय कालोनी चौराहे से दबोच लिया। पकड़ा गया आतंकवादी पंजाब के फिरोजपुर फतेगढ़ सबरा का रहने वाला है। उसकी तलाश पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की पुलिस कर रही थी।

विदेशों से फंडिंग करने वालों से जुड़े है तार
जेसीपी के मुताबिक जगदेव सिंह जग्गा के तार विदेशों से खालिस्तानी मूवमेंट के लिए होने वाली फंडिंग से भी जुड़े हैं। जग्गा और उसके पकड़े गये साथी को विदेशों से असलहों की खरीदारी के लिए फंड आते थे। जिसका खुलासा पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की जांच में हुआ। इसी आधार पर उसके साथी को रविवार को अमृतसर में दबोचा गया था। उससे पूछताछ में जग्गा की लोकेशन मिली। जग्गा व उसके साथी को फंडिंग इंग्लैंड से परमजीत सिंह पम्मा और जर्मनी से मलतानी सिंह कर रहा था। पुलिस ने सभी खातों पर लगातार निगरानी कर रही है। विदेशों से हो रही फंडिंग से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में जग्गा व उसके कई साथी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के तार खंगालने में जुटी पुलिस

जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक जग्गा का साथी जब अमृतसर में पकड़ा गया तो वह वहां से भाग निकला। वह पंजाब से दिल्ली फिर लखीमपुर पहुंचा। वहीं से लखनऊ की तरफ आ रहा था। लखनऊ में वह किससे मिलने आ रहा था? वह लखनऊ के रास्ते कहां जाने वाला था? इन सभी बिंदुओं पर लखनऊ पुलिस पड़ताल कर रही है। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक जग्गा का नेटवर्क तलाशा जा रहा है। वह इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं किसान आंदोलन में लोगों को भड़काने और अन्य बिंदुओं के बारे में पड़ताल की जा रही है। कहीं इसका नेटवर्क उनसे तो नहीं है।

विदेशी रुपये से मध्य प्रदेश में खरीदे असलहे
पुलिस के मुताबिक जग्गा व उसका साथी जगरूप ने इंग्लैंड व जर्मनी से आने वाले धन से असलहे व कारतूस की खरीद करते थे। हाल ही में हुए फंडिंग से इन दोनों ने मध्य प्रदेश में जाकर असलहों की बड़ी खेप आर्डर किया था। जिसके कुछ हिस्से की आपूर्ति भी हो गई है। जब इसकी जानकारी पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना को हुई। तो दोनों की तलाश शुरू की गई। अमृतसर में उसके साथी जगरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी थाने में जगदेव जग्गा, जगरूप, मलतानी और परमजीत पम्मा के  खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। इसमें अवैध तरीके से असलहा आपूर्ति कराने, साजिश रचने, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होनेे का आरोप है। पंजाब पुलिस की टीम के मुताबिक इन दोनों ने करीब 800 से अधिक असलहों की खरीदारी की थी। इसके लिए पूरा धन जर्मनी व इंग्लैंड से आया था। पंजाब पुलिस के मुताबिक जगदेव सिंह जग्गा 2019 में सात महीने अमृतसर और पिछले साल एक महीना गुरदासपुर जेल में बंद रहा है।

असलहों की बड़ी खेप आने की सूचना पर उड़ गये होश
पंजाब पुलिस को जैसे ही इन आतंकियों द्वारा असलहों की बड़ी खेप लाने की जानकारी हुई। तो उनके होश उड़ गये। मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब और पंजाब से इंग्लैंड व जर्मनी तक के सभी तार खंगाले गये। इसके बाद कड़ियों को जोड़ते हुए जगरूप को गिरफ्तार किया गया। वहीं जगदेव सिंह जग्गा की तलाश शुरू की गई। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह और दरोगा परमिंदर सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम पंजाब से जग्गा का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें