फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेहंदीघाट पुल का आधा काम पूरा, अब गऊघाट की तरफ से शुरू होगा

विज्ञापन
निर्माणाधीन मेहंदीघाट पुल।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी पर बन रहे मेहंदीघाट पुल के निर्माण का आधा हिस्सा पूरा हो गया है। दाउदनगर की ओर से जारी निर्माण में अब तक सात पिलर और उनकी छत तैयार हो चुकी है। बचा हुआ हिस्सा गऊघाट की तरफ से करीब 10 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


300 मीटर लंबे 10 पिलर वाले इस पुल का निर्माण मई में दाउदनगर की तरफ से शुरू हुआ था। अब केवल तीन पिलर बनने शेष हैं, जो नदी और बाहरी जमीन की सतह पर तैयार होंगे। जिस जमीन पर पिलर और आवागमन का मार्ग बनना है, उसके अधिग्रहण को लेकर विवाद था, जो अब समाधान की कगार पर है। जमीन का कब्जा सौंपने से पहले जिला प्रशासन की टीम दो-तीन दिनों में मान्यता निरीक्षण के लिए पहुंच सकती है।
सेतु निगम का लक्ष्य है कि पुल को वर्ष 2026 तक पूरी तरह तैयार कर दिया जाए। निर्माण पर करीब 52 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पुल चालू होते ही 12 किमी का चक्कर खत्म
सेतु निगम अधिकारियों के अनुसार, पुराने लखनऊ विशेषकर ठाकुरगंज से दाउदनगर, डिगुरिया, फैजुल्लागंज, आईआईएम रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अभी खदरा के नए पक्का पुल से घूमकर जाना पड़ता है, जिससे दूरी 12 किमी तक हो जाती है। मेहंदीघाट पुल चालू होने के बाद ठाकुरगंज से दाउदनगर की दूरी घटकर सिर्फ तीन किमी रह जाएगी।

निर्माणाधीन मेहंदीघाट पुल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें