फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े कंटेनर में घुसा हाफ डाला, चालक घायल

Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में घायल डाला चालक।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के किसान पथ आउटर रिंग रोड पर रविवार देर शाम अमेठिया सलेमपुर गांव के सामने कट के पास तेज रफ्तार हाफ डाला अनियंत्रित होकर पहले से खराब खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक एक घंटे से अधिक तक स्टेयरिंग में फंसा रहा। राहगीरों की सहायता से उसे बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल चालक की पहचान धर्मेंद्र पाल निवासी बाबा का पुरवा, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई जितेंद्र पाल ने बताया कि दोनों भाई दिल्ली के सागरपुर में रहकर ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। छोटा भाई दिल्ली से लखनऊ माल उतारने आया था। रास्ते में हादसा हो गया। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया दुर्घटना में शामिल हाफ डाला और कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें