फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2025: सख्त हुए नियम, बीड़ी, तंबाकू सऊदी अरब न ले जाएं हज यात्री, हो सकती है सख्त कार्रवाई

Sun, 25 May 2025 09:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Hajj Yatra 2025: हज यात्रा में नियम पहले की तुलना में सख्त किए गए हैं। हज यात्री यदि अपने साथ बीड़ी, तंबाकू सहित बाकी प्रतिबंधित सामान ले जाते हैं तो उन पर काईवाई हो सकती है। 
 
विज्ञापन
30 मई को हज की अंतिम उड़ान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हज पर जाने वाले यात्री अपने साथ बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजें अपने साथ सऊदी अरब न ले जाएं। राज्य हज कमेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रवाना होने वाले हज यात्रियों से प्रतिबंधित सामान अपने साथ न ले जाने के निर्देश दिए हैं। कमेटी ने हिदायत दी है कि प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर सऊदी हुकूमत आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार 13748 हज यात्रियों को हज पर भेजा जा रहा है। इनमें से 5522 आजमीन को राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना किया जा चुका है। राजधानी से बीती 14 मई को उड़ान संपन्न हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों करीब 8226 हज यात्रियों को दिल्ली उड़ान स्थल से हज के लिए रवाना किया जा रहा है। 

दिल्ली उड़ान स्थल से हज यात्रियों की अंतिम उड़ान 30 मई को रवाना होगी। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि कांसल जनरल ऑफ इंडिया जददाह कार्यालय ने अवगत कराया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के सामान में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजे पाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में सऊदी अरब सरकार हज यात्रियों पर जुर्माना लगा रही है। इसके अलावा उन्हें कई घंटों तक निरुद्ध भी किया जा रहा है। उन्होंने हज यात्रियों से परेशानी से बचने के लिए प्रतिबंधित चीजें अपने साथ न ले जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें