फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज 2027: यात्रा के लिए आवेदन का अंतिम मौका शुक्रवार को, एक बार पहले भी बढ़ चुकी है अंतिम तिथि; जानिए डिटेल

Thu, 23 Jul 2026 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Hajj 2027: हज 2027 यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। पहले यह तिथि 20 जुलाई तक ही थी। आवेदन कम आने से यह डेट बढ़ाई गई। 
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हज-2027 की मुकद्दस यात्रा पर जाने का सपना संजोए लोगों के लिए शुक्रवार अंतिम मौका है। ऑनलाइन आवेदन की अवधि बढ़ने का बड़ा असर देखने को मिला है। 20 जुलाई तक जहां करीब 13 हजार आवेदन ही आए थे, वहीं अंतिम तिथि बढ़ने के बाद महज तीन दिनों में करीब सात हजार नए आवेदन हो गए। इससे कुल आवेदनों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 22 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन बाकी रहने पर इसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया है। राज्य हज समिति के सचिव मो. तारिक ने बताया कि शुक्रवार के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। लिहाजा जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या पंजीकरण के बाद फॉर्म पूरा नहीं किया है, वह शुक्रवार तक प्रक्रिया पूरी कर लें।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश से 18,760 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 16,827 जायरीन को यात्रा का अवसर मिला था। इस बार आवेदन संख्या पिछले साल के आंकड़े को पार कर चुकी है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हज-2027 के लिए प्रदेश से रिकॉर्ड संख्या में आवेदन दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन


30 को होगा डिजिटल कुर्रा
हज कमेटी के सचिव मो. तारिक ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 जुलाई को मुंबई स्थित हज हाउस में डिजिटल कुर्रा के जरिये हज यात्रियों का चयन होगा। चयनित जायरीन की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी और उन्हें एसएमएस से भी सूचना दी जाएगी। चयनित आवेदकों को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की पहली किस्त भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें