प्रदेश का हज कोटा पूरा कराना राज्य हज कमेटी के लिए मुसीबत
बनता जा रहा है।
राज्य हज कमेटी ने आवेदकों को पहले चरण की औपचारिकताएं
पूरी करने के लिए दो दिन का समय दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि दो
दिन में औपचारिकताएं पूरी नहीं हुईं तो चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रदेश
को मिले 23668 हज कोटे में से अब तक 21 हजार हज आवेदकों की ही औपचारिकता
पूरी हो सकी है। बाकी की अब तक औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी।
अब 881
प्रतीक्षा सूची के आवेदकों की औपचारिकताएं पूरी कराना मुसीबत बना हुआ है।
राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुल्तान अहमद का कहना है कि इन सभी हज आवेदकों
ने अगर दो दिन के अंदर अपना पासपोर्ट राज्य हज कमेटी कार्यालय में और पहली
किस्त 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में नहीं जमा किया तो चयन
निरस्त कर दिया जाएगा।