फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमान एकजुटता से हालात बिगाड़ने वालों को देंगे जवाब'

Sun, 16 Aug 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हज यात्रियों को और सुविधाएं प्रदान करेगी। आने वाले समय में इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा ताकि हज यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


उन्होंने हज हाउस में यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने के लिए विभागीय मंत्री मोहम्मद आजम खां व उनके अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हज के दौरान प्रदेश व मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ जरूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज में खाई पैदा करने वालों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

मुख्यमंत्री रविवार सुबह राजधानी स्थित हज हाउस में हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे थे। उन्होंने मंत्री आजम खां के साथ हज यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों, वर्गों, जातियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की प्रगति और खुशहाली के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शक्तियां देश के हालात बिगाड़ना चाहती हैं

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ विभेदकारी एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वाले तत्व हिंदुस्तानी मुसलमानों के खिलाफ अपशब्द कह रहे हैं। मुसलमानों को देश से चले जाने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।

ऐसा करने वाले लोग मुल्क के हितैषी नहीं, बल्कि इसके दुश्मन हैं। इनका मंसूबा देश के हालात बिगाड़ कर इसके विकास को अवरुद्ध करना है। ऐसे तत्वों से न सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है, बल्कि एकता और एकजुटता की ताकत से उन्हें परास्त करना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन तत्वों के उकसावे में न आएं।

...और भी बन रहे हैं हज हाउस
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने बताया, हज यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में हज यात्रियों की सुविधा के लिए और भी हज हाउस का निर्माण करा रही है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने तिलावत-ए-कुरान से की। अंत में मौलाना राबे हसन नदवी ने दुआ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें